मेरठ, मार्च 15 -- भावनपुर थाना क्षेत्र के खोंजापुर गांव में शनिवार सुबह एक महिला ने अपने दो बच्चों के सामने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को मौके से कोई का सुसाइड नोट नहीं मिला है। ग्राम खोंजापुर निवासी सारिता (28) पति बिट्टू और दो बच्चों संग रहती थी। शनिवार सुबह वह बच्चों के साथ घर के बाहर गई थी। अचानक ही वह घर के अंदर एक कमरे में चली गई और दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों ने मां को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाने लगे। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सरिता के शव को फंदे से नीचे उतारा। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी उवेश खान ने बताया कि महिला के शव को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.