रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की, संवाददाता। थाना बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में अपने बच्चे से मिलने गए रुड़की निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने पीड़ित की पत्नी समेत चार आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रुड़की के आदर्श नगर निवासी विशाल गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चे से मिलने दौलतपुर गांव गए थे। उनकी पत्नी मायके में रह रही है। इसी दौरान वहां कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अजय, अक्षय, रश्मि के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.