संवाददाता, जुलाई 11 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परचून दुकानदार ने मासूम बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल पर रखा था। उसने अपनी चचेरी बहन के अलावा पड़ोसी और रिश्तेदारों की बेटियों के भी नहाते हुए वीडियो बना रखे थे। कोई पकड़ न ले, इस वजह से उसने सारे वीडियो गैलरी से हटाकर गूगल ड्राइव में सेव कर दिए थे। गूगल के सुरक्षा ट्रैकिंग सिस्टम ने आपत्तिजनक कंटेट की पहचान कर एनसीआरपी पोर्टल पर अलर्ट भेज दिया। इसके बाद सेंट्रल जोन की साइबर टीम ने उसे धर दबोचा। मोबाइल से 15 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। ये मामला चमनगंज का है। जहां एक दुकानदार की दिमाग में ऐसी गंदगी भरी थी कि वह अश्लील वीडियो बनाकर रखने लगा। 23 वर्षीय एक युवक अपनी चचेरी बहन, रिश्तेदार की आठ साल की बच्ची समेत आस-पास रहने वाली बच्चियों के प...