मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता अपने नेता को जानें कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल को संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अंबिका सर्राफ लौट आयी हैं। कार्यक्रम में वह बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। ब्राह्मण टोली निवासी हेमंत कुमार एवं बॉबी सर्राफ की पुत्री अंबिका का मुजफ्फरपुर लौटने पर स्वागत किया गया। गुरुवार को सर्राफा संघ के सदस्य आशीष रंजन व केपी पप्पू ने उन्हें सम्मानित किया। अंबिका ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने का अवसर उन्हें मिला। उन्हें नए संसद भवन का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने संसद की कार्यप्रणाली और संरचना को निकट से समझा। यह भी पढ़ें- माइक चालू है, सिर्फ आपका ही बंद होता है; स्पीकर ओम बिरला ने लिए राहुल गांधी के मजे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.