बिजनौर, जून 9 -- स्योहारा के मोहल्ला कस्बा में मंगलवार को हुई दर्दनाक घटना से लोग सन्न रह गए। निकाह से तीन दिन पहले कार्ड बांटने भाई के साथ बाइक से जा रही युवती को अचानक चक्कर आया और वह बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने से युवती की मौत हो गई। घटना का पता लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- हादसा: बाइक से गिरकर युवती की मौत, तीन दिन बाद थी शादी घटना का विवरण मोहल्ला कस्बा निवासी अर्शी पुत्री मकसूद का निकाह दो दिन बाद होने वाला था। घर में निकाह की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और परिजन खुशियों में डूबे हुए थे। मंगलवार सुबह अर्शी अपने भाई दानिश के साथ बाइक से ग्राम मुकरपुरी जा रही थी। वहां उन्हें शादी के कुछ निमंत्रण पत्र देने थे और मौलाना हजरत अली से निकाह की खुशहाली के ल...