नई दिल्ली, अगस्त 14 -- देश के 4.5 मीटर और उससे बड़ी SUV सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो का दबदबा कायम है। जुलाई की सेल्स सिपोर्ट से पता चलता है कि इस SUV के आसपास कोई दूसरा मॉडल नहीं रहा। दरअसल, स्कॉर्पियो की 16,009 यूनिट बिकीं और उसे साल-दर-साल के आधार पर 16.45% की ग्रोथ मिली। जबकि वो सेगमेंट का 39.87% मार्केट शेयर हासिल करने में कामयाब रहा। खास बात ये भी है कि सेगमेंट की टॉप-10 कारों की लिस्ट में पहली तीन पोजीशन पर महिंद्रा का दबदबा रहा। टाटा सफारी, टाटा हैरियर और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसे मॉडल तो स्कॉर्पियो से काफी दूर रह गए। चलिए एक बार लिस्ट पर नजर डालते हैं। 4.5m से 4.8m SUV सेगमेंट में सेल्स की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो/N की जुलाई 2026 में 16,009 यूनिट बिकीं। जबकि, जुलाई 2025 में ये आंकड़ा 13,747 यूनिट का था। यानी इसकी 2,262 यून...