सिमडेगा, मार्च 5 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। दुर्गा मंदिर परिसर में द्वारका शारदापिठाधी़श्वर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज का आगमन हुआ। मौक़े पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माला पहनाकर उनका प्रखंड मुख्यालय में स्वागत किया। स्वामी जी ने मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा का दर्शन करते हुए विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने अपने आशीर्वचन में सनातन धर्मावलंबियों की बड़ी संख्या में हो रहे धर्मांतरण पर चिंता जताई। उन्होंने अपने धर्म पर अडिग रूप से रह कर जीवन यापन करने की बात कहते हुए उपस्थित लोगों को जागरूक किया। स्वामी जी ने वेदों का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मंच संचालन सुभाष साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अघना खड़िया, मोतीलाल ओहदार, जसवन्त साहू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.