नई दिल्ली, अगस्त 1 -- देश में स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने और जगह-जगह कचरा फैलाने वालों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। मुंबई की सड़कों पर गंदगी और कचरे को लेकर हाई कोर्ट ने कहा कि ये लोग अपने देश में गंदगी फैलाते हैं और विदेश जाकर सुधर जाते हैं और जेंटल मैन होने का नाटक करते हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि जब विदेश में तय जगह पर कचरा डाला जा सकता है तो अपने देश में क्यों नहीं। जस्टिस जीएस कुलकर्णी और जस्टिस आरती साठे की बेंच ने कहा कि साफ-सफाई की जिम्मेदारी समाजकी भी है। कम से कम अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। बता दें कि कांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड के आसपास गंदगी और बदबू को लेकर हाई कोर्ट में कई याचिकाएं फाइल की गई थीं। इस मामले में सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने फटकार लगा दी। यह भी पढ़ें- पति व्यभिचार का आरोप लगाता है तो गुजाराभत्ता द...