कुशीनगर, नवम्बर 29 -- कुशीनगर। प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले में अस्पताल के संचालक पर शिकंजा कसता जा रहा है। प्रसूता की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला गहरा गया है। संचालक अपने द्वारा दिए गए साक्ष्य में खुद घिरते नजर आ रहे हैं। अस्पताल संचालक की डिग्री ही सवालों के घेरे में आ गई है। 21 नवंबर की रात में जिला अस्पताल से वापस लाई गई प्रसव पीड़ित महिला का ऑपरेशन रामकोला के गीतांजलि हॉस्पिटल में किया गया। यहां उसने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। मरणासन स्थिति में प्रसूता को कसया के सरस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां के चिकित्सक ने उसे मृत बताया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल संचालक ने अपने बचाव के लिए दिए साक्ष्य में जिस डॉक्टर की डिग्री संचालिका के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.