मधेपुरा, अप्रैल 2 -- मधेपुरा निज संवाददाता। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला सहायक एवं पूर्व लेखापाल अर्जुन साह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि सेवा की शुरुआत के साथ ही सेवानिवृत्ति की तिथि तय हो जाती है। जो कोई भी सरकारी सेवा में आते हैं, उनकी किसी-न-किसी दिन सेवानिवृत्ति होती है। इसलिए हमें इसे सहज रूप में स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्जुन साह का इस महाविद्यालय के प्रति योगदान अविस्मरणीय है। महाविद्यालय में हमेशा इनकी कमी महसूस होगी। सेवानिवृत्त कर्मी अर्जुन साह ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ महाविद्यालय की सेवा की। यहां बिताए गए दिनों को वे हमेशा याद रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.