चेन्नई, मई 4 -- तमिलनाडु में ऐक्टर विजय की पार्टी टीवीके की सुनामी चल रही है। पहली बार पार्टी बनाने वाले विजय ने कमाल का कर दिया है। रुझानों में टीवीके ने यहां 100 से ज्यादा सीटें हासिल कर ली हैं। वहीं, सत्ताधारी डीएमके 48 सीटों और एडीएमके 79 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इन सबके बीच टीवीके के प्रवक्ता ने बड़ा दावा किया। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने सोमवार को भरोसा जताया कि पार्टी तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, क्योंकि चुनाव के शुरुआती रुझानों में पार्टी को भारी समर्थन मिलता दिख रहा है। अपेक्षित था यह परिणामटीवीके के प्रवक्ता गेराल्ड ने 'पीटीआई वीडियो' से कहाकि परिणाम अपेक्षित थे। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता ने टीवीके को इसलिए चुना है, क्योंकि वे मौजूदा दलों से तंग आ चुके हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.