मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत टाक शो विद माय आयडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने छात्रों से अपने अंदर के डर को दूर भगाते हुए समाज में परिवर्तन लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने महिला शक्ति मिशन के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए उनमें उत्साह जगाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव ने महिलाओं-छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट सभागार में टॉक शो विथ आइडल्स कार्यक्रम साथ ही डेफ्फोडिल्स पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने अपने ज...