जमशेदपुर, फरवरी 11 -- झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने पूर्वी सिंहभूम के 14 समेत राज्य के कुल 82 मॉडल स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की घोषणा कर दी है। इस बार विभाग ने नामांकन प्रक्रिया में बदलाव किया है। छात्र अब केवल अपने ही जिले के मॉडल स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। पिछले वर्षों के दौरान नामांकन में देखी गई अनियमितताओं और छात्रों को हो रही असुविधाओं के मद्देनजर विभाग ने यह नियम बनाया है। दरअसल, पिछली बार ऐसी कई शिकायतें मिली थीं, जहां छात्रों को उनके गृह जिले के बजाय दूसरे जिलों के स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया था। अपने गांव और घर से दूर दूसरे जिलों में जाकर पढ़ाई करने के कारण बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने अब यह अनिवार्य कर दिया है कि बच्चे अपने घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.