मैनपुरी, अप्रैल 24 -- मैनपुरी। रिद्धिमा वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों के बीच निबंध, पेंटिंग, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने निबंध और पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की रूपरेखा पेश की। शिक्षकों ने बच्चों को पृथ्वी और उसके संसाधनों का संरक्षण करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या डा. रूचि चौहान द्वारा बच्चों को भविष्य की पीढ़ी बताते हुए उनसे प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने और पर्यावरण की रक्षा के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने का आह्वान किया गया। जबकि छात्र एवं छात्राओं ने प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की बात कही। यह भी पढ़ें- छात्रों को दी पर्यावरण बचाने की सीख संस्था के एमडी संजय चौहान ने बताया कि वर्ल्ड अर्थ-डे का उद्द...