भागलपुर, मई 16 -- पीरपैंती (भागलपुर), निज प्रतिनिधि। पीरपैंती में निर्माणाधीन पावर प्लांट में काम करने वाली एक कांट्रैक्टर कंपनी में कार्यरत प्रोजेक्ट मैनेजर योगेंद्र कुमार झा की शुक्रवार को आवास से निकलते ही रास्ते में मौत हो गई। वह शिवपुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान से अपने घर बछवाड़ा, बेगूसराय के लिए निकले थे। वहां से फिर उन्हें पटना जाना था। सोमवार को उनका दिल्ली के लिए फ्लाइट था। बताया जाता है कि गर्मी और तेज धूप के कारण रस्ते में उन्हें चक्कर आ गया और वे गिर गए। उनकी नाक से खून निकलने लगा।कुछ लोगों ने उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत, अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के कंपनी सहयोगी और अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। थ...