सीवान, अप्रैल 30 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि. सीवान व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला का आयोजन बुधवार को किया गया। इसका उद्देश्य जिले के लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छ व सस्ती ऊर्जा के विकल्प से जोड़ना, साथ ही सरकारी सब्सिडी व ऋण सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना था। सोलर मेला में ही आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस कारण से लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 76 ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, 18 लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया गया। अब ये लोग शीघ्र ही अपने घरों में सोलर सिस्टम लगा सकेंगे। सोलर मेला में 36 वेंडर्स ने भाग लिया। उन्होंने अपने-अपने सोलर उत्पादों व सेवाओं मेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.