अपने गौरव को संभालें, अपने ग्रंथ पढ़ें और आगे बढ़ें : अविमुक्तेश्वरानंद
बस्ती, मार्च 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा है। अपने गौरव को संभालकर रखें। अपने धर्मग्रंथों को पढ़ना शुरू करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे इसमें आपका मन लगेगा। आज के समय में अधर्मी वेष बदलकर आपके बीच खड़े हैं। नकली गुरु से बचें। कालनेमि की पहचान कर उसे उठाकर पटक दें, अर्थात् अपने चित्त से उतार दें। वह रविवार को जीआईसी बस्ती के मैदान पर सनातन धर्म संवाद को संबोधित कर रहे थे। अविमुक्तेश्वरानंद ने आह्वान किया कि अपने स्वाभिमान की रक्षा करें। विदेशी हमारे पूर्वजों की खोज का लाभ उठा रहे हैं। हम उनके पीछे भाग रहे हैं। सभी को गोहत्या के विरुद्ध खड़ा होने की जरूरत है। इसके लिए तीन मई को गोरखपुर से 81 दिन का गोरक्षा अभियान शुरू होने जा रहा है। गोरखपुर का नाम गोरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.