फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल ने ब्लाक राजेपुर के सभागार में प्रधानों और पंचायत सचिवों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की जरूरत है। प्रधान अपने गांव में सड़क सुरक्षा समिति का गठन करें और उसकी बैठक भी करें। एआरटीओ ने प्रधानों से कहा कि ग्रामीणों को प्रोत्साहित करें कि किसी भी स्थिति में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न करें और वाहनों के प्रपत्र पूरा रखें। नशे की स्थिति में वाहन न चलायें। सभी चालक गाड़ी पर यदि अपने सामने अपने परिवार की फोटो लगाकर रखेंगे तो उन्हें याद रहेगा कि उन्हें सकुशल घर पहुंचना है और वह जिम्मेदारी के साथ वाहन चलायेंगे। इस दौरान एआरटीओ ने राहवीर योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.