अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। एसएसपी नीरज जादौन ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जिले के सभी थानों के एक-एक बीट आरक्षियों को बुलाकर उनकी बीट बुक का गहन निरीक्षण किया। इसमें अंकित प्रविष्टियों की गुणवत्ता, अद्यतन स्थिति व बीट संबंधी सूचनाओं की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, स्थानीय स्तर पर सूचनाओं के संकलन को मजबूत करने और जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। सभी बीट आरक्षियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से बीट भ्रमण कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखें और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.