शाहजहांपुर, मार्च 11 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महानगर ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय मेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. अपराजिता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं बल्कि समाज में धरातलीय बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं और छात्रों से अपने कौशल पहचानकर चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. अल्पना श्रीवास्तव ने महिलाओं के मानसिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वतंत्रता और नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार और एबीवीपी महानगर अध्यक्ष डॉ. रानू दुबे ने भी छात्रों को नारी शक्ति और समान अवसरों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.