नई दिल्ली, मई 4 -- CJI Suryakant: देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत आज (सोमवार, 4 मई को) आयुषी मित्तल बनाम राजस्थान राज्य के मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान वह सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री पर ही बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री बहुत ही खराब तरीके से काम कर रही है। CJI सूर्यकांत सूर्यकांत इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने और तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, "बहुत ही खराब रजिस्ट्री है। यहाँ बैठा हर व्यक्ति खुद को भारत का 'सुपर चीफ जस्टिस' समझता है।" इसके बाद उन्होंने पूछा, "ED डायरेक्टर को नोटिस क्यों नहीं जारी किया गया?" उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या ऐसा कोई आदेश पारित नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, "रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल इस बात की जाँच करें कि हमारे म...