बिजनौर, जुलाई 25 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक नगर के आरएसपी इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलामंत्री विनोद कुमार ने आरएसपी इंटर कॉलेज ने कहा कि आने वाले शिक्षक चुनाव में अपने शिक्षक संगठन उत्तर प्रदेश माध्यमिक प्रत्याशी सुनीत गिरी को ही मतदान के दिन अपना मत देने का आह्वान किया।जिलामंत्री विनोद कुमार के साथ जिला कार्यकारणी सदस्य मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। इकाई के अध्यक्ष कैप्टन धीरज शर्मा ने संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा, रघुवीर सिंह, पंकज छाबड़ा, वीरेंद्र कुमार, अनुज कुमार रस्तोगी, शरद वर्मा, शिखरचंद शर्मा, अरविंद कुमार, डालचंद, जितेंद्र कुमार, उपेश गौतम, रमेश सिंह, राहुल कुमार उपस्थित रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...