अपने कार्यों के लिए याद रखे जाएंगे एसडीओ रूद्र प्रताप: डॉ असजद
गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने रंका के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण होने पर उनके आवास पहुंचकर विदाई दी। उक्त अवसर पर डॉ असजद ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान डॉ असजद ने कहा कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन और संवेदनशीलता के साथ किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों को रंका क्षेत्र की जनता लंबे समय तक याद रखेगी। उन्होंने कहा कि रुद्र प्रताप का व्यवहार सभी विभागों के अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.