लखीमपुरखीरी, मई 6 -- जनगणना में बतौर प्रगणक अपने स्कूल क्षेत्र से दूर दूसरे इलाकों में ड्यूटी लगाने से परेशान टीचरों ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। टीचरों के मुताबिक सरकार ने सभी कर्मचारियों की जनगणना ड्यूटी उनके कार्यक्षेत्र वाले इलाके में ही लगाई जाएगी। इसके बावजूद टीचरों को दूरदराज इलाकों में भेजा जा रहा है। ज्ञापन में ड्यूटी बदलने की मांग की गई है। बाईस मई से बीस जून तक जनगणना के प्रथम चरण में मकान गणना की जानी है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। टीचरों का कहना है कि जनगणना आयुक्त कार्यालय से कर्मचारियों की ड्यूटी उनके सेवित क्षेत्र या उसके आसपास ही लगाई जाए लेकिन निघासन में इसका पालन नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- जनगणना में प्रतिनियुक्त शिक्षक मार्क ऑन ड्यूटी दर्ज कर करेंगे कार्य नगर पंचायत...