पटना, अप्रैल 14 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि भाजपा का मैं एक सिपाही हूं। आज पार्टी की तीसरी और चौथी पीढ़ी है, जो वर्षों तक जमीन पर मेहनत की, पसीना और लहू बहाया, बलिदान दिया, आज कमल खिलाने का अवसर आया। पार्टी के सिपाही के नाते अपने कमांडर के आदेश के अनुसार गठबंधन की राजनीति को लेकर चलने के लिए हमने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया है। श्री सिन्हा मंगलवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक के बाद वह मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा त्याग और तपस्या के बल पर बिहार के विकास और समृद्धि के लिए काम किया है। यह भी पढ़ें- बिहार के सपनों को पूरा करने का पवित्र अवसर, विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट का पहला बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकसित बिहार के सपने को साकार करेगी...