नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Sanjay Raut: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने युवा पीढ़ी तक अपनी पहुंच बनाने के लिए एक जेन-जी (Gen-Z) मोर्चा का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में यह मोर्चा काम करेगा। इसमें स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को भी शामिल किया गया है। भाजपा के इस ऐलान पर महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने तंज कसा है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा को नेताओं को नसीहत देते हुए अपने कार्यालयों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की तस्वीर लगाने की सलाह दी है। संजय राउत का मानना है कि भाजपा नेताओं को युवा पीढ़ी और उनकी समस्याओं का अहसास ही अभिजीत दीपके की वजह से हुआ है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद से भाजपा और कांग्र...