अपने एरिया के कंपनी आवास में अविलंब शिफ्ट हों जीएम
धनबाद, अक्टूबर 4 -- लगातार एरिया का दौरा कर रहे बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का रुख शनिवार को जीएम कोऑर्डिनेशन बैठक में सख्त दिखा। बैठक में सीएमडी ने बीसीसीएल के सभी एरिया जीएम को निर्देश दिया कि अविलंब अपने-अपने एरिया में कंपनी के आवास में शिफ्ट हो जाएं। धनबाद में रहकर एरिया का काम देखनेवाले महाप्रबंधकों के प्रति सीएमडी नाराज दिखे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खराब प्रदर्शन करनेवाले एरिया महाप्रबंधकों को खरी-खरी सुनाई गई। वाशरी प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच पर विशेष जोर दिया गया। सुरक्षा, परिचालन दक्षता एवं नए पैचों की प्रगति की भी सीएमडी ने समीक्षा की। मौके पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) राजेश कुमार, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) राजीव कुमार सिन्हा, सुरक्षा सलाहकार वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.