अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बचाने के लिए पत्नी ने पति को मार डाला, दोनों का हुआ था प्रेम विवाह
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- एक महिला ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बचाने के लिए अपने ही पति की हत्या कर दी। वह करीब छह महीने से इस मामले में फरार चल रही थी। ठाणे पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान दीपाली उर्फ बाली विजय सालुंके के तौर पर हुई है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण उसका अपने पति गौरव रागड़े के साथ झगड़ा होता था। गौरव नागपुर के अजनी इलाके में ऑटो-रिक्शा चलाते थे। आपको बता दें कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। जब गौरव को दीपाली और ऋषिकेश खोड़े के संबंधों के बारे में पता चला तो उनके बीच झगड़े शुरू हो गए। पुलिस के मुताबिक, बाद में महिला अपने पति का घर छोड़कर अलग रहने लगी थी। 20 अगस्त की दोपहर रागड़े ने अपने पिता को बताया कि वह दीपाली और खोड़े के साथ विवाद सुलझाने के लिए नागपुर के नरेंद्र नगर जा रहा है। खोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.