अपने उद्यमों से दूसरों को रोजगार देने वाले बनें : नायब सिंह सैनी
गुड़गांव, अगस्त 21 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित युवा उद्यमी चौपाल में जेन-जी समिट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाला समय नई तकनीक, इनोवेशन और नई सोच का है। आज का युवा केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि स्वयं का उद्यम स्थापित कर रोजगार देने वाला बनना चाहता है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि युवाओं के सपनों और उनके नए आइडिया को सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण तथा वित्तीय सहयोग उपलब्ध करवाकर उन्हें धरातल पर उतारा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसी औपचारिक मंच से भाषण देना नहीं, बल्कि युवाओं के बीच बैठकर उनके विचार सुनना, उनकी चुनौतियों को समझना और उनके सवालों का सीधे जवाब देना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बदलती तकनीक के साथ स्वयं को अपडेट रखें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.