लातेहार, अप्रैल 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त आश्य की जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अमलेश सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरो पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे। इसके बाद प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक एंव सक्रिय सदस्य झंडोतोलन कर स्थापना दिवस मनाएंगे। इसके अलावा दोपहर 12 बजे से जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...