बोकारो, मई 20 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के अनुपालन को लेकर पहली साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सदस्यों को बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय व उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की नियमित समीक्षा की जाएगी। पीपीआईए फेलो ने बताया कि ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करना आवश्यक है। डीडीसी ने संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- नगर परिषद ने शुरु किया सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल को धरातल पर उतारने की तैयारी नगर...