अपने-अपने क्षेत्राधिकार में प्रगणकों के कार्यों की नियमित निगरानी करें पर्यवेक्षक : बीडीओ
दुमका, जून 3 -- प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी (जनगणना) रामगढ़ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को जनगणना-2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायतों में संचालित एचएलओ ऐप आधारित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी एचएलबीएस में कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो। बैठक में ऑनलाइन प्रविष्ट आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता पर विशेष बल दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि केरोसिन तेल से प्रकाश, अत्यधिक द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.