अपने-अपने अलर्ट जोन में सक्रिय रहें पुलिस अधिकारी व दंडाधिकारी
सीतामढ़ी, जून 24 -- शिवहर। मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में एसपी शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान जिले में कानून एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए सभी दण्डाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने अलर्ट जोन में पूरी तरह सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- बांका : मुहर्रम को लेकर प्रशासन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.