जौनपुर, दिसम्बर 18 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित मदरसा रफीकुल इस्लाम में गुरुवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं गोष्ठी में वक्ताओं ने शासन से चलायी जा रही अल्पसंख्यकों के कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। मास्टर मो. हाशिम ने कहा कि शिक्षा के बिना हम अधिकार नहीं पा सकते। अपने अधिकार के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में मदरसा के मेधावी बच्चों को डा. हाजी मुनीर हसन अंसारी मेमोरियल स्कालरशिप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक इनामुल्लाह अंसारी व संचालन मो.असलम ने किया। प्रधानाचार्य राहिल अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके मदरसा कमेटी के अध्यक्ष अंसार अहमद, मदरसा नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.