देवघर, मार्च 29 -- करौं,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवघर द्वारा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में रविवार को विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया l जिसका उद्घाटन एडिशनल न्यायाधीश मधुपुर पूजा त्यागी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव, अंचल अधिकारी ऋषिराज द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया l शिविर में राशन कार्ड, लगान रसीद,जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग आदि का कैंप लगाया गया था l मौके पर मधुपुर के एडिशनल न्यायाधीश पूजा त्यागी ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहें l महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार का कानून बनाया गया हैl जिसका लाभ दिया जा रहा है l महिलाएं इसका भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें l अगर महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.