अमरोहा, मार्च 10 -- हसनपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के ब्लाक सभागार में सोमवार को आयोजित समारोह में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का सुझाव दिया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा उषा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त बनाने का अवसर है।उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अंगूरी देवी ने नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.