नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मई में अपने अगले प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन ने शनिवार को यह जानकारी दी। नारायणन ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही इसरो के पास कई महत्वपूर्ण मिशन कतार में हैं। उन्हें चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने नासा के आर्टेमिस-II मिशन की सफलता पर भी गहरा विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने 2 अप्रैल को हुए इस ऐतिहासिक प्रक्षेपण को देखने के अपने अनुभव को साझा करते हुए इसे मानव वैज्ञानिक प्रयासों में एक बड़ा कदम बताया। उनके अनुसार आर्टेमिस-II की सफलता आर्टेमिस-III के लिए रास्ता साफ करेगी जिसका लक्ष्य चंद्रमा पर फिर से मानव लैंडिंग करना है।आईईईई केरल द्वारा प्रतिष्ठित केपीपी नांबियार पुरस्कार 2025 प्राप्त करने के बाद नारायणन ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.