अपनी ही सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 26 को
धनबाद, मई 10 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। नगर निगम में 10 फीसदी होल्डिंग टैक्स में वृद्धि, विस्थापन, भू-धंसान, गैस रिसाव, महंगाई, पेयजल संकट, बिजली समस्या, जर्जर सड़क व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति, अंचल और प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से 26 मई को धनबाद में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने दी। प्रदर्शन को लेकर पार्टी कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। कहा गया कि जनता इन समस्याओं से लगातार परेशान है, लेकिन प्रशासन व सरकार जनसमस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है, जो चिंताजनक है। सरकार-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से 26 मई की सुबह 10 00 बजे मेमको मोड़ से समाहरणालय भवन तक धरना-प्रदर्शन व मार्च निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- डीसी कार्यालय घेराव को ऐति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.