जबलपुर, जून 7 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थानांतर्गत न्यू शोभापुर में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में भाजपा की एक महिला नेता की अपनी ही पिस्टल से चली गोली लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान संगीता रजक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- MP में चोरी हुआ 6 महीने का बच्चा, पुलिस ने चंद घंटों बाद हाईवे से कर लिया बरामद जबलपुर में शनिवार देर रात 1 से 2 बजे के बीच घर के बाहर हो रहे विवाद और शोर सुनकर पिस्टल लेकर बाहर निकलीं भाजपा की एक महिला नेता संगीता रजक की अपनी ही पिस्टल से चली गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें गंभीर हालत में हैदराबाद ओमेगा अस्पताल ले गए, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान संगीता रजक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ...