अपनी ही निरीक्षण आख्या और बयान में फंसे सीएमओ!
फतेहपुर, अगस्त 20 -- फतेहपुर। सीएमओ की कार्यप्रणाली के खिलाफ एनएचएम संविदा कर्मियों के मोर्चा खोलने के बाद अब उनके ही विभागीय अभिलेखों में दर्ज निरीक्षण के समय और मीडिया के सामने दिए गए बयान को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों ने बुधवार को ज्ञापन सौंपकर जहां नियमों की अनदेखी और मनमाने तरीके से निरीक्षण करने का आरोप लगाया, वहीं सार्वजनिक हुई निरीक्षण आख्या में दर्ज समय और सीएमओ के कथित बयान में विरोधाभास सामने आया है। इससे सीएमओ की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद और गहरा गया है। आठ से नौ बजे के बीच हुए निरीक्षण
निरीक्षण का समय और रिपोर्ट एनएचएम कर्मियों के मुताबिक, छह जून को पीएचसी भिटौरा का निरीक्षण करीब नौ बजे और हुसेनगंज का निरीक्षण करीब 8:10 बजे किया गया। इसी तरह 23 जून को पीएचसी हसवा का निरीक्षण करीब 8:58 बजे होने का उल्लेख निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.