सुल्तानपुर, मई 27 -- धनपतगंज, संवाददाता थाना धनपतगंज के बरसांवा अंतर्गत पियारी का पुरवा गांव में विवाद सुलझाने गई पीआरबी टीम पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के 24 घण्टे बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों तक नही पहुंच सकी है। घटना के दो दिन बाद पीआरबी टीम ने अपने ऊपर हमला,सरकारी कार्य में बाधा जैसे गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।गांव में 24 मई को एक ही समुदाय के दो पक्षों में आबादी की भूमि पर कब्जेदारी का विवाद था। विवाद की सूचना एक पक्ष ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर वलीपुर से पीआरबी 7770 मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुशवाहा मय टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे। वहां समझाने के बाद भी एक पक्ष ने पीआरबी टीम से हाथापाई की और सरकारी कार्य मे बाधा के साथ गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया। इसकी लिखित सूचना पीआरबी टीम के कमांडर सुरेन्द्र...