फिरोजाबाद, मई 2 -- तहसील क्षेत्र के मौजा नगला दल में एक दलित की जमीन पर फर्जी तरीके से नामांतरण कर अवैध प्लॉटिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ज्ञान सिंह पुत्र रामस्वरूप, निवासी नगला दल टूंडला हाल निवासी मालवा रोड, लुधियाना पंजाब ने जिलाधिकारी से शिकायत कर बताया है कि जमीन मौजा नगला दल स्थित काश्तकार मूला देवी पत्नी रामस्वरूप अनुसूचित जाति के नाम खतौनी में दर्ज थी। आरोप है कि रामस्वरूप की मृत्यु के बाद षड्यंत्र के तहत कूटरचित अभिलेख तैयार कर पातुरा पुत्री रामस्वरूप के नाम 6 बीघा जमीन का नामांतरण करा दिया जबकि रामस्वरूप की कोई पुत्री नहीं थी और उनके दो पुत्र हैं। यह भी पढ़ें- फर्जी वरासत दर्ज कराने का आरोप, शिकायत फर्जी नामांतरण के बाद भूमि को एत्मादपुर निवासी केला देवी पत्नी सुनी लाल के नाम अ...