अपनी ही केस को भूल गई पुलिस, कोर्ट ने वारंट जारी कर दिलाई याद
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साहेबगंज थाना में 25 वर्ष पहले दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले को पुलिस भूल गई। इस मामले में तत्कालीन दो दारोगा व पांच कांस्टेबलों को गवाह बनाया गया था। आरोपित रूपेश कुमार सिंह के विरुद्ध जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-11 डॉ. किशोर कुणाल के कोर्ट में सेशन-ट्रायल चल रहा है। इतने लंबे समय के बाद भी गवाह बनाए गए तत्कालीन दो दारोगा व पांच जवानों के गवाही के लिए नहीं आने पर बचाव पक्ष की ओर से सेशन-ट्रायल बंद करने की अर्जी दाखिल की गई।इस अर्जी पर सुनवाई के बाद अस्वीकार कर दिया। वहीं, दोनों दारोगा व पांच जवानों के विरुद्ध वारंट जारी किया है। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने के लिए कहा है। इसके लिए पांच सितंबर को अगली तिथि तय की है। अपर लोक अभियोजक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि 25 वर्ष पुराने इस मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.