नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- बजाज ऑटो के लिए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर कमाल के प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रहा है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ये दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन चुका है। खास बात ये है कि इसके सामने कंपनी के दूसरे पॉपुलर मॉडल जैसे प्लेटिना, सीटी, फ्रीडम, एवेंजर, डोमिनार पर भी भारी पड़ा। बिक्री के मामले में ये सिर्फ पल्सर से पीछे रहा। हालांकि, पल्सर और चेतक की बिक्री में बड़ा अंतर रहा। पल्सर की जहां 1,11,617 यूनिट बिकीं तो चेतक की 28,004 यूनिट बिकीं। चलिए एक बार सेल्स डेटा को देखते हैं। बजाज की सेल्स की बात करें तो पल्सर की फरवरी 2026 में 1,11,617 यूनिट बिकीं। जबकि, फरवरी 2025 में इसकी 87,902 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 23,715 यूनिट ज्यादा बिकीं। चेतक की फरवरी 2026 में 28,004 यूनिट बिकीं। जबकि, फरवरी 2025 में इसकी 21,240 यूनिट बिकी थीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.