नई दिल्ली, मार्च 25 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को जब अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर वार्ता के संकेत दिए तब 25 दिनों से जारी इस भीषण युद्ध के खत्म होने की थोड़ी उम्मीदें जरूर जगी थीं। हालांकि अब ईरान ने यह साफ कर दिया है कि वह समझौते के मूड में बिल्कुल नहीं है। ईरान ने ना सिर्फ अमेरिका के साथ बातचीत करने से इनकार कर दिया है, बल्कि ट्रंप के दावों का खुलेआम मजाक भी उड़ाया है। बुधवार को IRGC के एक प्रवक्ता ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका अपनी हार को समझौते का नाम ना दे। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह युद्ध हो रहे घटनाक्रमों को एक कूटनीतिक सफलता के तौर पर पेश ना करे। ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी पिछ...