तेहरान, अप्रैल 11 -- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू होने से ठीक पहले ईरान के अंदर गहरी फूट पड़ गई। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ अपनी ही सेना यानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मौजूदा नेतृत्व से टकराव के बावजूद उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंच गए। हालांकि उनके पाकिस्तान रवाना होने से पहले शीर्ष अधिकारियों के बीच वार्ता दल के सदस्यों को लेकर तीखे मतभेद सामने आए हैं। 'ईरान इंटरनेशनल' ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ अहमद वाहिदी इस वार्ता दल में विदेश मंत्री अब्बास अरागची और संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गालिबाफ के अधिकारों और प्रभाव को सीमित करने की कोशिश कर रहे हैं।इस्लामिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.