वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, हिटी। बंदरों का आतंक शहर में कई जगहों पर है, लेकिन उन्हें पकड़ने वाली मथुरा की टीम अपनी सुविधा से काम कर रही है। नगर निगम से हुए समझौते के तहत शहर में हर समय दो टीमों की मौजूदगी होनी है लेकिन करीब एक माह से केवल एक टीम ही मौजूद है। जब भी किसी इलाके से ज्यादा शिकायतें आती हैं तो पशु चिकित्सा विभाग की ओर से जानकारी मिलने पर टीम कार्रवाई करती है। जबकि समझौते के तहत टीम को लगातार अभियान चलाना है। नगर निगम प्रशासन भी मथुर की टीम पर गंभीरता से निगरानी नहीं कर रहा है। कुछ हफ्तों पहले ककरमत्ता के पार्षद के बच्चों को बंदरों ने काटा था, जिसके बाद टीम ने बंदरों को पकड़ा था। इसी तरह दो माह पहले कंपनी बाग में बंदरों ने आतंक मचा रखा था जिससे सुबह शाम यहां टहलने वालों के लिए मुश्किलें हो गई थीं। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.