गुमला, फरवरी 15 -- गुमला संवाददाता। जिला मुख्यालय से सटे तेलगांव कोनाटोली स्थित मसूरी बेड़ाधाम में महाशिवरात्रि पर रविवार को भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति के संगम बने इस आयोजन में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक आनंद साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी सांस्कृतिक विरासत,परंपराओं और धार्मिक आस्था को संजोकर रखने की अपील की।आयोजन समिति के मुख्य संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.