अपनी सरकार में भी विकास नहीं होने से गुस्साई भाजपा पार्षद, नगर निगम गेट पर कराया मुंडन
फिरोजाबाद, मई 21 -- देश, प्रदेश से लेकर शहर तक में अपनी ही पार्टी की सरकार होने के बाद भी विकास कार्य नहीं होने से आक्रोशित भाजपा की महिला पार्षद ऊषा शंखवार ने सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है। फिरोजाबा में अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ नगर निगम गेट पर ही महिला पार्षद ने अपना मुंडन करा दिया। मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन के दौरान वार्ड संख्या छह आजाद नगर की पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला पार्षद के साथ इस दौरान क्षेत्रीय जनता भी मौजूद रही। महिला पार्षद का आरोप है कि उनके क्षेत्र के साथ नगर निगम द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बताया कि वह कई बार अपनी मांगों को लेकर बोर्ड की बैठक के अलावा अधिकारियों को अवगत कराती रहीं लेकिन उनकी बातों को हमेशा अनदेखा किया जाता रहा। मामले की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त प्रशांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.