दुमका, अप्रैल 12 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी के सामने चबूतरा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विक्की देवी ने की जबकि संचालन बिटिया हांसदा ने किया। बैठक में स्थायीकरण व मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन को तेज करने के लिए विचार -विर्मश किया गया । इस बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिला महासचिव सह राज्य उपाध्यक्ष भुण्डा बास्की उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत संघ के राज्य अध्यक्ष दिवंगत अनिता देवी की आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला महासचिव सह राज्य उपाध्यक्ष भुण्डा बास्की ने कहा कि एक ही विद्यालय के छत के नीचे में काम के लिए सरकारी शिक्षक को 70 हजार रूपया किसी अन्य सहायक अध्यापकों को 21...